सरैयाहाट: सरैयाहाट प्रखंड के कई क्षेत्रों में मोहर्रम पर्व शांतिपूर्ण भाईचारे के साथ मनाया गया, निकला ताजिया जुलूस
सरैयाहाट/प्रखंड की क्षेत्रों में रविवार को काफी हरसोलश शांतिपूर्ण भाईचारा के माहौल में मुहर्रम पर्व मनाया गया। रविवार 3:00 p.m को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बाबूडीह गांव से गाजे बाजे के साथ ताजिया जुलूस निकाली। ताजिया जुलूस बाबूडीह मस्जिद से निकलकर चरखा पाथर ,भतियाडीह तथा अस्पताल होते हुए जुलूस सरैयाहाट मुख्य चौराहा होते हुए थाना परिसर पहुंची।