चरखी दादरी जिले के गांव किष्किंधा से धनासरी रोड़ पर आंधी व बारिश के कारण पेड़ गिर गए जिसके कारण यातायात प्रभावित हो गया। आज सोमवार को प्रातः 8 बजे मिली जानकारी के अनुसार गांव किष्किंधा से धनासरी को जाने वाली सड़क पर बीती रात आंधी व बारिश के कारण पेड़ गिर गए जिसके कारण आने जाने वाले राहगीरों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।