उचकागांव थाना क्षेत्र के खरहरवा गांव में पुलिस ने सूचना के आधार पर छापेमारी कर लगभग एक महीना पूर्व एक देसी कट्टा व एक किलो गांजा मादक पदार्थ बरामदगी मामले में फरार चल रहे आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। जिसे रविवार के दिन न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। बताया जा रहा है कि थाने की दरोगा रिंकी कुमारी पुलिस बल के साथ रात्रि गस्ती में निकली हुई थी।