चांडिल: प्राचीन जयदा शिव मंदिर में श्रावण के पहले सोमवार पर श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
चांडिल प्रखंड के प्राचीन कालीन शिव मंदिर जयदा में श्रावण माह के प्रथम सोमवार को काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे तथा भगवान शिव पर पवित्र जलाभिषेक किया।कई श्रद्धालुओं ने नजदीक के स्वर्णरेखा नदी में पवित्र स्नान कर जलाभिषेक किया तथा कई श्रद्धालु जलाभिषेक कर पश्चिम बंगाल के बेड़ादा एवं दलमा बूढ़ा बाबा में जलाभिषेक के लिए रवाना हुए।सोमवार दोपहर 2 बजे तक भीड़ थे।