खलीलाबाद: नेदूला बाईपास चौराहे पर 'मंगलम मोटर्स' का भव्य उद्घाटन मेहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी ने किया
नेदूला बाईपास चौराहे पर रविवार दोपहर ‘मंगलम मोटर्स कार बाजार’ का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भव्य उद्घाटन हुआ। मुख्य अतिथि मेहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी ने फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि युवाओं का स्वरोजगार क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा। संचालक रवि राय व टीम को शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में स्थानीय लोग व गणमान्य उपस्थित रहे।