परसवाड़ा तहसील अंतर्गत ग्राम भिमोडी के टिकराटोला में 7 मार्च को एक वन्यप्राणी चीतल मृत अवस्था में पाए जाने की सूचना मिलने पर वन विभाग एवं पशु चिकित्सक की टीम मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों द्वारा चीतल के मृत होने की सूचना संबंधित विभाग को दी गई थी। सूचना मिलते ही विभागीय अमला तत्काल मौके पर पहुंचा और आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई। डॉक्टरों की टीम