देेेवरिया: मुंबई पुलिस ने 3 करोड़ की ठगी के मामले में जिरासो गांव से एक युवक को हिरासत में लिया, पूछताछ जारी
Deoria, Deoria | Dec 11, 2025 मुंबई में 3 करोड़ की ठगी के मामले में मुंबई पुलिस बुधवार की शाम को मईल थाना क्षेत्र के जिरासो गांव में एक युवक संतोष को हिरासत में लिया है। वहीं गुरुवार की सुबह 10:00 बजे उसके घर की तलाशी मुंबई पुलिस ने लिया। उसके घर से पासपोर्ट और अन्य सामान बरामद हुए हैं। वही बताया जा रहा है कि इस ठगी के रैकेट पर देवरिया जिले के आसपास के कई जिलों के लोग शामिल है।