आरोन: आरोन में खाद्य विभाग की छापेमारी, गैस रिफलिंग सेंटर से आठ घरेलू व एक कमर्शियल सिलेंडर जब्त, मामला दर्ज
युद्ध के चलते एलपीजी गैस की कमी को लेकर 13 मार्च को खाद्य विभाग की टीम ने आरोन में रोहित प्रो स्टोर आरोन पर छापामार कार्यवाही की। कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी आशीष चतुर्वेदी ने बताया, 8 घरेलू 1 कमर्शियल गैस सिलेंडर, आधा हॉर्स पावर गैस रिफलिंग पंप, पीतल और एल्यूमीनियम के 6 रिफलर नोजल जप्त किए। लाइसेंस न होने पर अन्य सामान उपकरण जप्त कर मामला दर्ज कराया गया है।