गुना नगर: ग्राम बरखेड़ा सपा में मूंग की फसल में छिड़काव करते समय 70 वर्षीय किसान की मौत, पुलिस जांच जारी
म्याना थाना क्षेत्र के ग्राम बरखेड़ा सपा में 70 वर्षीय किसान मुसाब यादव की कीटनाशक छिड़काव के दौरान तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मंगलवार सुबह खेत में मूंग की फसल पर दवा छिड़कते समय वे इसकी चपेट में आ गए। हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल गुना में भर्ती कराया गया, जहां 12 घंटे बाद उनकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर जांच शुरू कर दी है।