वारासिवनी: आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश से भीषण गर्मी से मिली राहत, बिजली आपूर्ति ठप
नगर में बुधवार शाम अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर पेड़ की डालियां टूटकर गिर गईं, जिससे आवागमन भी प्रभावित हुआ। बारिश से जहां लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली, वहीं तेज हवा के चलते बिजली व्यवस्था भी बाधित हो गई। कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद हो जाने से अंधेरा छा गया।