शहडोल जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कंचनपुर गांव में अवैध उत्खनन करने का एक वीडियो बुधवार को लगभग 12:00 बजे वायरल हुआ है,वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि अवैध उत्खनन किया जा रहा है,स्थानीय लोगों ने बताया है कि राकेश अग्रवाल नामक व्यक्ति के द्वारा यह अवैध उत्खनन कराया जा रहा है,जहां ड्रिल के माध्यम से उत्खनन कराया जा रहा है।