देहरादून: ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने देहरादून में विधायक सविता कपूर के निजी आवास पर लगाया स्मार्ट मीटर
कैंट विधायक सविता कपूर के आवास पर बिजली का स्मार्ट मीटर स्थापित किया गया। इस अवसर पर जेई आसिफ खान ने लोगों को स्मार्ट मीटर के लाभ भी बताए। उन्होंने बताया कि इससे बिना मानवीय हस्तक्षेप के रीडिंग डाटा सीधा सर्वर पर चला जाएगा। जिससे रीडिंग की शिकायतें भी खत्म होंगी। मोबाइल एप पर खपत का पूरा विवरण मिलेगा और बिजली आपूर्ति बंद होने की भी जानकारी मिलेगी।