करछना: इरादतगंज ओवर ब्रिज के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, तीन बाइक सवार घायल
यमुनापार क्षेत्र के घूरपुर थाना अंतर्गत इरादतगंज ओवर ब्रिज के पास बुधवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। मार्ग से गुजरते समय तेज रफ्तर बाइक चालक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा भिड़ा। हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद लोगों की जुटी भीड़ ने तीनों घायलों को पास के एक अस्पताल में उपचार हेतु भेज दिया।