बेगूसराय: होमगार्ड कार्यालय में चुनाव कार्य में लगे पदाधिकारियों व कर्मियों का शुरू हुआ मतदान, सुरक्षा के पुख्ते इंतजाम
बेगूसराय के होमगार्ड कार्यालय में चुनाव कार्य में लगे पदाधिकारी व कर्मियों का लोकसभा चुनाव का पोस्टल मतदान शुरू हो गया. यह मतदान का काम शाम 04:00 बजे तक होगा. गृह रक्षा वाहिनी के लिए गृह रक्षक वाहिनी कार्यालय में दो और तीन मई तक पोस्टल वैलेट से मतदान कार्य कराया जायेगा. मतदान करने में मतदाताओं को कोई परेशानी ना हो इसके लिए टेंट पंडाल बनाया गया है.