महागामा: जटामा में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से बुजुर्ग की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
Mahagama, Godda | Mar 28, 2026 बीती रात तेज आंधी बारिश और ओलावृष्टि से एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। घटना से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़। घटना महागामा प्रखंड अंतर्गत नया नगर पंचायत के जटामा गांव की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि रात करीब 1:30 बजे बिना मौसम तेज आंधी बारिश और ओलावृष्टि होने लगी खराब मौसम को देखते हुए भिखारी मांझी 65 वर्ष खाट से उठकर सामान समेटने लगा।