उदवंत नगर: असनी नदी के समीप पहुच पुलिस ने शराब बरामदगी को लेकर छापेमारी अभियान चलाया
बिहार में शराबबंदी है उसके बाद भी धंधेबाज शराब धंधे से परहेज नही कर रहे है जिसको लेकर पुलिस ने असनी नदी के समीप पहुच छापेमारी अभियान चलाया जिस दौरान सैकड़ो लीटर जावा महुआ अर्धनिर्मित शराब को नष्ट किया एवम शराब बनाने वाले उपकरण को तबाह किया पुलिस के छापेमारी करने से पहले ही शराब धंधेबाज भागने में सफल रहे शराब निर्माण को लेकर यह स्थान काफी दिनों से बदनाम है।