हिलसा: हिलसा प्रखंड कार्यालय के पास मिशन हरियाली नूरसराय ने बच्चों को साढ़े तीन सौ पौधे दिए, जागरूकता फैलाई
Hilsa, Nalanda | Apr 30, 2025 पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में लगातार काम करने वाली सामाजिक संस्था मिशन हरियाली के बैनर तले बुधवार को प्रखंड कार्यालय के समीप स्थित न्यू आदर्श विद्या मंदिर में पौधा का वितरण किया गया . इस मौक़े पर उपस्थित समाजसेवी डा. आशुतोष कुमार मानव ने कहा कि मिशन हरियाली के संस्थापक राजीव रंजन भारती के प्रयास से नालंदा ज़िला अमरूद की राजधानी के नाम से जाना जाता है.