बिश्रामपुर: रेहला थाना क्षेत्र के शंखा गांव में दो पक्षों में मारपीट, एक व्यक्ति घायल
रेहला थाना क्षेत्र के शंखा गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षो में मारपीट हो गयी। जिसमे एक पक्ष के एखलख खान गंभीर रूप से घायल हो गये।इसके अलावे कई अन्य लोगो को भो चोट लगी है। मारपीट का मामला थाना पहुंची।थाना प्रभारी ने सोमवार की दोपहर तकरीबन दो बजे जानकारी देते हुये बताया कि घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। आवेदन के बाद कार्रवाई होगी।