इंदौर: गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन की व्यवस्थाओं को लेकर नगर निगम आयुक्त ने जवाहर टेकरी का किया निरीक्षण
Indore, Indore | Sep 11, 2024 इंदौर में गणेश उत्सव को धूमधाम से मनाया जा रहा है। वही दूसरी तरफ गणेश विसर्जन को लेकर भी नगर निगम की तैयारी अभी से शुरू कर दी है। जिसके तहत हर साल की तरह जवाहर टेकरी पर नगर निगम के द्वारा शहरभर से एकत्रित को गई, प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। वही इसी विसर्जन की व्यवस्थाओं का जायजा लेने नगर निगम आयुक्त पहुंचे, जहां उन्होंने संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली।