जशपुर: जशपुर का बड़ा ठेकेदार निकला रेत चोर, अभय कंस्ट्रक्शन से 960 घनमीटर अवैध रेत ज़ब्त
जशपुर जिले में अवैध रेत उत्खनन को लेकर प्रशासन की सख्ती के बीच बड़ा मामला सामने आया है। ईब नदी से रेत चोरी के प्रकरण में जिले का बड़ा ठेकेदार अभय कंस्ट्रक्शन अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाया गया है। कलेक्टर रोहित व्यास के स्पष्ट निर्देश पर खनिज विभाग ने कार्रवाई करते हुए 960 घनमीटर अवैध रेत जप्त की है। सोमवार की शाम पांच बजे जशपुर जनसंपर्क अधिकारी से मिली