बरेली: बिशारतगंज थाना क्षेत्र के ढाका में आवारा कुत्ते ने युवक पर किया हमला
बिशारतगंज थाना क्षेत्र के ढाका में आवारा कुत्ते ने एक युवक पर हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको परिजनों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। युवक ने बताया कि आवारा कुत्ते का आतंक दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है वह किसी न किसी को अपना शिकार बनाता है ,और उसे पर हमला कर देता है।