देवबंद के शेख उल हिंद कॉलोनी में गुरुवार दोपहर 2 बजे रंजिश के चलते एक मां और उसकी बेटी पर घर में घुसकर हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में दोनों घायल हो गईं। पीड़ित शबाना पत्नी मोहम्मद सनावर ने कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ लिखित तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता शबाना के अनुसार, घटना के समय उनके पति काम पर गए हुए थे