तालबेहट: बादीबर में तेंदुए ने युवक पर किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर, युवक ने करीब आधे घंटे तक किया संघर्ष, अस्पताल में भर्ती
तालबेहट क्षेत्र के बादीबर गांव में तेंदुआ ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया और बताया गया करीब आधे घंटे तक युवक संघर्ष करता रहा वहीं तेंदुए के हमले से युवक गंभीर रूप से घायल हुआ जिसे परिजनों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट लाया गया जहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया और हालत गंभीर होने पर झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया है।