जिला विपणन अधिकारी अखिलेश सिंह ने सोमवार की शाम चार बजे बताया कि शासन ने गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य पिछले साल के 2425 से 160 रुपये बढ़ाकर 2585 प्रति क्विंटल कर दिया है और इसी के तहत गेहूं क्रय केंद्रों के लिए प्रस्ताव मांगे गए हैं। ताकि किसानों को बेहतर दाम मिल सके और रबी फसलों की खरीद सुचारू रूप से हो सकें।