ढीमरखेड़ा: सिलौंडी बालक छात्रावास के जर्जर भवन में छात्रों की जान को खतरा
कटनी जिले के ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र के सिलौंडी शासकीय जनजाति बालक छात्रावास की बदहाली ने नन्हे छात्रों की जान को खतरे में डाल दिया है सिलौंडी में स्थित शासकीय जनजाति बालक छात्रावास इन दिनों खस्ताहाल अवस्था में है छात्रावास की छत जर्जर होकर गिरने की कगार पर है और बारिश के दिनों में हालात और भी खतरनाक हो जाते हैं।