वार्ड 11 में नगर पालिका द्वारा निर्माण कराया गया पुलिया वार्ड वासियों के लिए जी का जंजाल बना हुआ है। वार्ड वासी सजग एवं जागरूक नागरिक ने आज सोमवार को जानकारी देते हुए बताया की संबंधी ठेकेदार द्वारा पुलिया निर्माण के बाद मलबे को नहीं उठाया गया और ना ही पुलिया के बीच में छोड़ी गई खाली जगह पर जाली लगाई गई है। इस वजह से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।