विजयपुर: विजयपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे कड़ाके की सर्दी में नवजात बेटी को छोड़कर भाग गए अज्ञात माता-पिता
मामला जिले के विजयपुर सामुदायिक अस्पताल का है। जहां अटेंडरो के ठहरने वाले हॉल में अज्ञात मां-बाप कड़ाके की ठंड में कुछ घंटे पहले जन्मी नवजात बेटी को छोड़कर चले गए। पूरी रात जिस हालात में नवजात रही उसमे उसका बच पाना भी मुश्किल था। लेकिन,कहा जाता है न कि, मारने बालों से बचाने बाला कई गुना शक्तिशाली होता है।