जशपुर पुलिस ने ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना कुनकुरी क्षेत्र में एक मॉडिफाइड नई बोलेरो से 18.4 किलो गांजा (कीमत लगभग 9 लाख रुपये) जब्त किया है। रविवार की शाम पांच बजे मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने वाहन में बनाए गए गुप्त चेंबर से गांजा बरामद कर तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त बोलेरो की कीमत करीब 14 लाख रुपये बताई गई है