नीम का थाना: नीमकाथाना के नृसिंह मंदिर मे विधि विधान व वैदिक मंत्रों से श्रावणी उपाकर्म हुआ संपन्न अनेक विद्वान हुए शामिल
नीमकाथाना श्री नृसिंह मंदिर मे श्रावणी उपाकर्म का आयोजन किया गया। श्रीनृसिंह मंदिर में महंत बजरंग दास के सानिध्य में हुआ श्रावणी उपाकर्म संपन्न हुआ। पंडित विश्वनाथ शर्मा और सुरेश शास्त्री ने वेद मंत्रों के साथ स्नान, ध्यान तर्पण कार्य करवा यज्ञोपवीत को बदलवाया।ब्राह्मण समाज के साथ महाजन समाज के लोग भी इसमे शामिल हुए। आरती के बाद कार्यक्रम धूमधाम से हुआ।