सुल्तानपुर: कांग्रेस ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन, कहा- अल्पसंख्यक पिछड़ी जातियों को नहीं मिल रहा शादी अनुदान
सुल्तानपुर में कांग्रेस नेताओं ने शनिवार दोपहर 12 बजे अल्पसंख्यक पिछड़ी जातियों को शादी अनुदान से वंचित करने के मुद्दे को उठाया है। पूर्व प्रदेश सचिव रणजीत सिंह सलूजा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।उत्तर प्रदेश में पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग पात्र व्यक्तियों की पुत्रियों की शादी के लिए अनुदान देता है।