सोमवार दोपहर करीब 12 बजे जिला पदाधिकारी नालंदा कुंदन कुमार ने राज्य परिवहन विभाग, बिहार के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले के विभिन्न प्रखंडों में बस ठहराव सह पड़ाव निर्माण की स्वीकृति दी। इस योजना के तहत हिलसा, अस्थावां, कतरी सराय, सिलाव, कराय परसुराय, बिहारशरीफ एवं रहुई प्रखंडों में कुल ₹13,32,100 की लागत से बस स्टॉप बनाए जाएंगे।