बागपत: फिरोजपुर की पीड़िता ने एसपी से लगाई गुहार, गाली-गलौच करते हुए मारपीट कर घायल करने और धमकी देने का आरोप
Baghpat, Bagpat | Jun 27, 2025 शुक्रवार को करीब 11 बजे खेकड़ा थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव निवासी राधिका का आरोप है कि ससुराल पक्ष के पांच सदस्यों पर किसी न किसी बात को लेकर मारपीट करते रहते है। गत 25 जून की सुबह करीब आठ बजे ससुराल पक्ष ने मारपीट कर घायल कर दिया। इसका विरोध करने पर धमकी दी तथा उसका फोन भी तोड़ दिया गया। पीड़ित महिला ने एसपी दफ्तर बागपत पहुंचकर शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई।