मारवाड़ जंक्शन: उपखंड कार्यालय में मारवाड़ जंक्शन उपखंड अधिकारी ने लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की ली बैठक
मारवाड़ जंक्शन उपखंड अधिकारी गौरी शंकर शर्मा ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर समस्त राजनीतिक दलों की आवश्यक बैठक उपखंड कार्यालय परिसर में ली। बैठक में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नगेंद्र सिंह गुर्जर, भाजपा मण्डल अध्यक्ष घनश्याम सीरवी सहित समस्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।