सोरों कोतवाली पुलिस ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए वांछित आरोपी का नाम करन कुमार उर्फ कर्ना पुत्र सुरेश चंद्र है। आरोपी सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव हरपालपुर का रहने वाला है। गिरफ्त में आया वांछित आरोपी हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।