सिरोंज: महामाई माता मंदिर में 25 मार्च से चैत्र नवरात्रि का विशेष मेला, तैयारियां जोरों पर
Sironj, Vidisha | Mar 23, 2025 सिरोंज की आराध्य देवी महामाई माता मंदिर में चैत्र नवरात्रि का विशेष आयोजन 25 मार्च से शुरू होगा। मध्यप्रदेश मेला प्राधिकरण और संस्कृति विभाग के सहयोग से यह मेला 7 अप्रैल तक चलेगा।मंदिर प्रांगण और पहाड़ी को सिरोंज, भोपाल और इंदौर के टेंट हाउस सजा रहे हैं। प्रतिदिन रात 8:30 बजे माताजी की विशेष संगीतमय आरती होगी।