हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस ने दुकान में घुसकर चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी रामचंद्र कस्वा ने बताया कि परिवादी अजय कुमार ने 12 मार्च 2026 को जंक्शन थाने में मामला दर्ज करवाया था कि 11 मार्च की रात्रि करीब 9:30 बजे वह किसी काम से डेयरी से बाहर चला गया था और उसकी पत्नी दुकान पर थी। इसी दौरान बाबू और विकी दुकान पर आए और प्रार्थी