चनका पंचायत के वार्ड नंबर तीन संतनगर गांव में गुरुवार को सात बजे सुबह में पूर्व के विवाद को लेकर हुई मारपीट व घर में आग लगा देने का मामला प्रकाश में आया है। मारपीट में दोंनो पक्ष से आधा दर्जन महिला व पुरुष घायल हो गया। सभी घायलों का ईलाज स्वास्थ्य केन्द्र में किया गया। घटना को लेकर प्रथम पक्ष के अजय मंडल ने बताया कि पङोसी दिनेश मंडल से पूर्व से विवाद है।