धार: सलकनपुर में रात्रि गश्त के दौरान आबकारी विभाग ने 59 पेटी अवैध शराब व दो कारें की ज़ब्त, 2 आरोपियों को किया गिरफ़्तार
रात्रि गश्त के दौरान आबकारी विभाग की टीम को बड़ी सफलता मिली हैं, अधिकारियों की संयुक्त टीम ने दो चार पहिया वाहनों सहित कुल 59 पेटी अवैध शराब को जब्त किया है। रात के अंधेरे में बीयर की पेटियों को आरोपी एक वाहन से दूसरे वाहन में रख रहे थे, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में शराब को सप्लाई किया जा सके।