सोरों कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी को नगला मिहारी निवासी जितेंद्र बहला फुसलाकर अगवा कर ले गया। आरोप है कि इसमें आरोपी के पिता योगेंद्र और मां सीमा का भी हाथ है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।