रीवा में आठ लोगों ने एक युवक को जमकर पीटा। सभी ने मिलकर एक साथ बेल्ट, चांटे और घूंसे मारे। इसका वीडियो सामने आया है। मामला शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात का है। संभागीय संजय गांधी अस्पताल में मरीज के अटेंडर के साथ आउटसोर्स के वार्ड बॉय और उसके साथियों ने अस्पताल पिटाई की है। 8 लोगों ने मिलकर एक शख्स को जमकर बेल्ट से पीटा। जमीन पर पटककर मारा।