छिंदवाड़ा के चौरई में वार्ड नंबर-1 में बुधवार दोपहर मंदिर निर्माण को लेकर चल रहा विवाद हिंसक हो गया। वार्ड वासियों की भीड़ ने इंडेन गैस एजेंसी संचालक के घर और ऑफिस पर पथराव कर दिया। हमले में संचालक के पिता और एक अन्य परिजन घायल हो गए। घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।