शुक्रवार शाम करीब 5 बजे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के नौवें दिन कस्बा तिलोई में पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक अमेठी अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई।