मथुरा: वृंदावन क्षेत्र में पानी के टैंकर ने बाइक सवार 3 को मारी टक्कर, सास-बहू की मौत, चालक घायल
सोमवार की शाम वृंदावन की तरफ आ रहे तीन बाइक सवारों को पानी के टैंकर ने टक्कर मार दी टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर सवार सास बहू की मौत हो गई जबकि बाइक चला रहा युवा घायल हो गया मृतक की पहचान उसपार के नगला मानो निवासी 70 वर्षीय मारो और उसकी बहू सुनीता के रूप में हुई बाइक चला रहा युवक रवि घायल हो गया पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी