बीना: गणतंत्र दिवस पर उत्कर्ष विद्यालय में कार्यक्रम, विधायक व पालिका अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण
Bina, Sagar | Jan 26, 2026 राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को बजे उत्कर्ष विद्यालय क्रमांक 1 में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक जनपद अध्यक्ष नगर पालिका अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए। वहीं गणतंत्र दिवस के अवसर पर विधायक निर्मला सप्रे जनपद अध्यक्ष उषा राय एवं नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।