लोहरदगा: लोहरदगा समाहरणालय में 14 जून को रक्तदान शिविर का आयोजन: उपायुक्त
जिला प्रशासन लोहरदगा द्वारा जिला के आम नागरिकों और सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों/कर्मियों से अपील की जाती है कि दिनांक 14.06.2025 को समाहरणालय परिसर लोहरदगा में सुबह 10.30 बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस रक्तदान का उद्देश्य जिला में किसी जरूरतमंद को विषम परिस्थिति में आवश्यक रक्त उपलब्ध कराना है। बुधवार शाम 5:00 बजे उपायुक्त ने जानकारी दी।