लखीमपुर: गुलरी पुरवा हनुमान मंदिर परिसर में हनुमान जन्मोत्सव और पदयात्रा की तैयारियों में जुटे सदर विधायक
लखीमपुर खीरी खीरी जिले के सीतापुर रोड पर स्थित गुलरी पुरवा स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव और पदयात्रा को लेकर तैयारियां चरम पर हैं। बुधवार सदर विधायक योगेश वर्मा स्वयं मंदिर परिसर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लेते और तैयारियों में सहयोग करते नजर आए। उनके साथ कार्यकर्ता भी पूरे उत्साह के साथ व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे रहे।