अररिया: महाशिवरात्रि के चार दिन बाद मनाया गया चौठाड़ी उत्सव, हजारों श्रद्धालु पहुंचे
Araria, Araria | Feb 19, 2026 अररिया शहर के प्राचीन सार्वजनिक ठाकुरवाड़ी मंदिर परिसर में महाशिवरात्रि के चार दिन बाद बुधवार की रात को चौठाड़ी उत्सव बड़े ही उत्साह और भक्ति के साथ मनाया गया। यह उत्सव शाम करीब 8 बजे शुरू हुआ, जिसमें विशेष पूजा-अर्चना के साथ भगवान शिव और माता पार्वती की चौठाड़ी मनाई गई।