जलालगढ़: जलालगढ़ में महाअष्टमी पर उमड़ी श्रद्धा, संतोषी मां मंदिर परिसर में मां दुर्गा की आराधना में डूबे श्रद्धालु
चैती नवरात्र के पावन अवसर पर जलालगढ़ स्थित संतोषी मां मंदिर में महाअष्टमी के दिन भक्तिभाव और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें मंदिर परिसर में लगी रहीं, जहां भक्तों ने मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना करती है।