लटेरी: लटेरी नगर में आदेश के बावजूद सड़कों पर बैठे हैं मवेशी, नगर पालिका अधिकारी ने कहा- गायों को लेकर दल गठित किए गए हैं
Lateri, Vidisha | Aug 28, 2024 पिछले दिनों विदिशा कलेक्टर श्री रोशन कुमार सिंह ने समस्त नगर पालिका के कर्मचारियों और जनपद सीईओ को आदेश जारी कर क्षेत्र में बेसहारा सड़कों पर घूमने वाली गायों की व्यवस्थाओं को लेकर निर्देश जारी किए थे इसके बावजूद भी लटेरी नगर में मवेशी सड़कों पर घूमने के लिए मजबूर है नगर में गौशाला नहीं होने के चलते गायों की व्यवस्था नहीं हो सकी है