झाझा: झाझा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर चलती गाड़ी के अंदर आने से बाल बाल बचा रेल यात्री
Jhajha, Jamui | Feb 16, 2024 झाझा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 2 पर चलती गाड़ी दरभंगा सिकंदराबाद एक्स्प्रेस में चढ़ने के दौरान एक रेलयात्री बाल बाल बच गया और वह चलती गाड़ी के अंदर आने से बच गया। इस घटना में देवघर के रहने वाले रेलयात्री वतन कुमार घायल हो गया,जिसे झाझा आरपीएफ के द्वारा इलाज करवाया गया। घायल रेलयात्री ने बताया कि वह झाझा मे निजी कार्य कर वापस देवघर जा रहा था।